मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 के लिए ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 07, 2022

मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 के लिए ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी

जयपुर।राजस्थान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. नरोत्तम शर्मा के सान्निध्य में सीएमएचओ कार्यालय, मिनी स्वास्थ्य भवन परिसर से मिशन इंद्रधनुष जागरूकता अभियान 4.0 के माईिकग ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. नरोत्तम शर्मा ने मिशन इंद्रधनुष जागरूकता ई -रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप निदेशक जयपुर जोन डॉ.यदुराज सिह , यूनिसेफ के प्रतिनिधि गौरव शर्मा , जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अखिलेश शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक श्री कपिल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ०3 माईðकग ई-रिक्शा शहरी क्षेत्रों में घूमकर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करेंगे।

गौरतलब है कि शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को 09 प्रकार की बीमारियों से बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण गत 07 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित किया गया था। द्बितीय चरण 13 मार्च तक और तीसरा चरण 04 अप्रैल से 10 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान में उन्हीं बच्चों को शामिल किया गया हैं, जो नियमित टीकाकरण से किसी भी कारणवश वंचित रह जाते हैं। सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान के दौरान 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को नौ तरह की बीमारियों से बचाने के लिए बीसीजी, पोलियो, हेपेटाइटस बी, पेंटावेलेंट, एफआईपीवी, आरवीवी, पीसीवी तथा एमआर के टीके लगाए जाएंगे। इसी प्रकार नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टीडी-1, टीडी-2 व बुस्टर टीडी के टीके लगाए जाएंगे।