तेलंगाना विस में राज्यपाल के अभिभाषण के बिना ही बजट सत्र शुरू - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 07, 2022

तेलंगाना विस में राज्यपाल के अभिभाषण के बिना ही बजट सत्र शुरू

हैदराबाद। तेलंगाना विधानमंडल (परिषद तथा विधानसभा) का बजट सत्र सोमवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में परंपरागत राज्यपाल के अभिभाषण के बिना शुरू हुआ। सरकार ने यह कहते हुए राज्यपाल के अभिभाषण के बिना सत्र शुरू करने का निर्णय लिया है कि बजट सत्र पिछले सत्र का सिलसिला है और सत्रावसान नहीं किया गया है।

वित्त मंत्री टी हरीश राव ने सदन की बैठक के तुरंत बाद विधानसभा में 2022-23 का राज्य का बजट पेश किया, जबकि विधान परिषद में मंत्री वी प्रशांत रेड्डी बजट पेश करेंगे। चालू वर्ष का बजट करीब 2.70 लाख करोड़ रुपये का होगा। जिसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं- दलित बंधु और रायथु बंधु पर बड़े पैमाने पर खर्च किए जाने है। बजट सत्र की अवधि के बारे में निर्णय लेने के लिए जल्द ही विधानमंडल की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी।