कल रविवार की देर रात शेरकोट में होली की चौपाई निकाले जाने का विरोध किये जाने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस मारपीट में महिला व बच्चो समेत 4 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने 5 लोगो को हिरासत में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
कल रविवार की रात लगभग 9:30 बजे ये हंगामा शेरकोट के मौहल्ला नौधना में उस वक्त हुआ जब सैनी समाज लोग डीजे के साथ चौपाई निकाल रहे थे। देर रात चौपाई निकाले जाने पर दूसरे पक्ष के लोगो ने इसका विरोध किया। इस को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी जो मारपीट तक जा पहुँची। इस हंगामे में सैनी पक्ष की माया आयु 40 वर्ष पत्नी पप्पू व 3 बच्चो के मामूली चोटे आयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा और आरोपी पक्ष के 5 लोगो को हिरासत में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ओमवीर सिंह व क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर मुआयना किया।
| अभी तक पाठक संख्या |