उत्तर प्रदेश के जिला संभल से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ एक 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत के बाद मायके वालो ने पति पर साक्ष्य छिपाने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला के मायके वालो ने कहना है कि पत्नी की मौत को छिपाने के लिए पति ने उसके शव को बर्फ की सिल्ली पर रख दिया। देर रात पड़ोसियो को बदबू आने पर शक हुआ। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार असमोली थाना क्षेत्र के गाँव चंदवार निवासी चंद्रपाल सैनी की शादी 5 वर्ष पूर्व आकांक्षा सैनी, निवासी ग्राम नवादा की मढ़ैया, जिला अमरोहा के साथ हुई थी। आकांक्षा के मायके वालो के अनुसार कल शुक्रवार की सुबह पति -पत्नी के बीच किसी बात पर मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है कि पति के घर से जाने के बाद आकांक्षा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर आकांक्षा को उपचार हेतु एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के मायके पक्ष वालो का आरोप है कि आकांक्षा की मौत होने पर पति चंद्रपाल और ससुराल पक्ष ने अन्य सदस्य किसी भी क़ानूनी कार्रवाई से बचने के लिए शव को चुपचाप घर ले आये। शव खराब न हो और किसी को घटना की जानकारी न हो इसलिए सभी ने एकराय होकर शव को बर्फ की सिल्ली पर रख दिया। इसके बाद पड़ोसियो को बताया कि आकांक्षा की तबियत कुछ खराब है।
मृतका के जीजा अशोक कुमार ने बताया कि देर रात घर से अजीब से बदबू आने पर पड़ोसियो को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने हमे सूचित किया। सूचना मिलने पर देर रात मायके वाले मौके पर आ पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी असमोली मोहित चौधरी ने बताया कि देर रात महिला की मौत की सूचना मिली थी। प्राथमिक जाँच मे पति -पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आयी है। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। फ़िलहाल कोई लिखित शिकायत प्राप्त नही हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर मौत के सही कारणो का पता लग सकेगा और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
%20(1).png)
