रामपुर/उत्तर प्रदेश - वैष्णो देवी से वापस आयी बी.कॉम की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, परीक्षा से पहले पंखे से लटका मिला शव - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अप्रैल 29, 2026

रामपुर/उत्तर प्रदेश - वैष्णो देवी से वापस आयी बी.कॉम की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, परीक्षा से पहले पंखे से लटका मिला शव

www.newsindia17.com

रामपुर नगर कोतवाली क्षेत्र की किला कॉलोनी में आज बुधवार सुबह बी.कॉम फाइनल ईयर की एक छात्रा का शव उसके कमरे में सीलिंग फैन से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार किला कॉलोनी निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री दीप्ति चौहान आयु 20 वर्ष नगर के रजा कॉलेज मे बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। दीप्ति कल मंगलवार रात ही माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौटी थी। घर में सब कुछ सामान्य था और दीप्ति आज बुधवार को होने वाले अपनी परीक्षा की तैयारी करने की बात कर रही थी। आज बुधवार दोपहर 3 बजे रजा डिग्री कॉलेज में उसका पेपर होना था, लेकिन उससे पहले ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।


दीप्ति के पिता नरेंद्र प्रताप सिंह जो सहकारिता विभाग में चपरासी के पद पर तैनात हैं ने बताया कि आज सुबह उन्होंने दीप्ति के कमरे का दरवाजा खुला देखा। पास जाकर देखने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दीप्ति का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। घर में चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोग जमा हो गए। घटना के समय दीप्ति की मां लता अपने मायके गई हुई थीं, जो बेटी की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गईं।


घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे की बारीकी से तलाशी ली ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर वैष्णो देवी से खुशी-खुशी लौटने के बाद परीक्षा के दिन ही छात्रा ने ये आत्मघाती कदम क्यो उठाया।


अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि छात्रा कल मंगलवार की रात ही वैष्णो देवी से लौटी थी और आज उसका पहला पेपर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


नरेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से बदायूं के निवासी हैं और रामपुर में सपरिवार रहते हैं। दीप्ति के चार बहनें और एक छोटा भाई है। बड़ी बहन शिवानी एमए और छोटी बहन महक बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। होनहार बेटी की अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या