अमरोहा - होली पर हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 3 घायल, मौके पर पहुँची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 21, 2022

अमरोहा - होली पर हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 3 घायल, मौके पर पहुँची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में होली के मौके पर डीजे बजाने के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। थाना क्षेत्र के गाँव नसीरपुर में आज चौथे दिन फिर से दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस घटना में एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में एक पक्ष द्वारा तहरीर दी गयी है। घटना के बाद से गाँव में तनाव व भय का माहौल बना हुआ है। 


पाठको को बताना उचित होगा कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गाँव नसीरपुर में दो वर्गों के लोग रहते है। शुक्रवार को होली के दिन डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान गाँव के ही जिम्मेदार लोगो ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामले को शांत करा दिया था। आज सोमवार की सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान गाली गलौज व मारपीट होने से स्थिति अनियंत्रित हो गयी। पीड़ित पक्ष द्वारा डायल 112 को सूचना देने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को संभाला। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। 


इस मामले में एक पक्ष द्वारा तहरीर दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक डिडौली सुनील मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जाँच की जा रही है। घटना के दौरान घायल हुए लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाँव में स्थिति नियंत्रण में है तथा शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।  

web counter
अभी तक पाठक संख्या