मंडावर - गुरूद्वारे में काम कर रहे मजदूर ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अप्रैल 07, 2022

मंडावर - गुरूद्वारे में काम कर रहे मजदूर ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान

newsindia17

जिला बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के गाँव ब्रह्मपुरी में गत रात्रि एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके साथियो ने सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच के गाँव दिया निवासी पूरन सिंह आयु 27 वर्ष पुत्र भगई सिंह व उसके साथी लम्बे समय से मंदिर व गुरुद्वारा बनाने का काम करते है। पुलिस के अनुसार कल बुधवार की रात पूरन ने बिजली के केबिल का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार पूरन लम्बे समय से गुरूद्वारे में काम कर रहा था। बताया गया कि पूरन का गजरौला शिव के भी एक गुरूद्वारे में काम चल रहा था। पूरन 15 दिन पूर्व अपने गाँव गया था वहाँ से वापसी में पहले वह गजरौला शिव गया। वह कल शाम को ही अपने साथियो के पास ब्रह्मपुरी आया था। कल रात को सभी ने खाना खाया। इसके बाद पूरन फ़ोन में ईयर फ़ोन लगाकर किसी महिला से बात करने लगा। बाकी सभी सो गए।


आज गुरुवार की सुबह एक लड़का चाय बनाने के लिए गुरुद्वारा पहुँचा। लड़के को जब वहाँ पूरन नहीं मिला तो वह उसे तलाश करता हुआ छत पर पहुँच गया। वहाँ उसे पूरन का शव एक निर्माणाधीन पिलर के सहारे फंदे पर लटका मिला। लड़के ने इस घटना की सूचना गुरुद्वारा कमेटी को दी। कमेटी के पदाधिकारियों ने तुरंत ही थाना मंडावर को सूचित किया। 


पुलिस ने पूरन का शव फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामचंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य हीरा सिंह ने बताया कि गुरूद्वारे में 5 मजदूर काम करते थे और ये लोग केवल मंदिर व गुरुद्वारा बनाने का ही काम करते है।   

web counter
अभी तक पाठक संख्या