नहटौर - रामनवमी के अवसर पर भव्य रूप में निकली महाकाली की शोभायात्रा, क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने किया उद्घाटन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 12, 2022

नहटौर - रामनवमी के अवसर पर भव्य रूप में निकली महाकाली की शोभायात्रा, क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने किया उद्घाटन

newsindia17

नगर के प्राचीन चामुंडा मन्दिर पर चल रहे नवरात्र मेले का कल सोमवार को समापन हो गया। इसके उपरांत महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में विभिन्न मनमोहक झांकियां शामिल रही। प्राचीन चामुंडा मन्दिर परिसर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होती हुई देर रात वापस मन्दिर परिसर में ही जाकर समाप्त हुई।


कल सोमवार की प्राचीन चामुंडा मन्दिर परिसर से महाकाली की भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा यात्रा का उदघाटन क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओम कुमार ने किया। इस अवसर पर मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर उपस्थित रहे पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष वैभव गोयल, वर्तमान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल व अन्य गणमान्यों व जनप्रतिनिधियों का भी मेला कमेटी द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग एजेंसी चौराहा, मुख्य बाजार, मोहल्ला धर्मशाला, मोहल्ला चौधरियान से होते हुए वापस चामुंडा मन्दिर परिसर में ही जाकर समाप्त हुई। मार्ग में मोहल्ला जोशियान में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महावीर सैनी व नामित सभासद व सेक्टर प्रभारी अरविंद जोशी द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा यात्रा में शामिल अखाड़ो में युवकों के करतब देख जहां दर्शक दांतो तले उँगली दबाने को मजबूर हो गए वही नृत्य शिव पार्वती, रास रचाते राधा कृष्ण व अन्य आकर्षक झांकियों ने मन मोह लिया। 


शोभायात्रा यात्रा में मेला कमेटी के अध्यक्ष दलपत सैनी, नगर पालिका सभासद सुभाष सैनी, लखपत सैनी, राकेश सैनी, मनीष कुमार, महेंद्र सिंह, भूरे सिंह, चेतराम सिंह, पवन कुमार, उमेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शोभायात्रा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक प्रबंध किए थे। शोभायात्रा यात्रा में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह, कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक बबलू सिंह, गौरव कुमार, संजीव सिंह आदि स्थानीय थाने व अन्य थानों के पुलिस बल सहित मौजूद रहे।

web counter
अभी तक पाठक संख्या