आज मंगलवार को चुनावी रंजिश के चलते रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में हमलावरों ने दिनदहाड़े प्रधान के परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलायी। इस घटना में प्रधान के जेठ की मौत हो गयी जबकि मृतक के चाचा पूर्व प्रधान घायल हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद गाँव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फ़ोर्स तैनात की गयी है।
दिनदहाड़े हत्या का ये मामला टांडा थाना क्षेत्र के लालपुर कलां गाँव का है। लालपुर कलां गाँव की प्रधान तबस्सुम है। आज मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे प्रधान के जेठ मोहम्मद वसीम अपने चाचा हारून के साथ घर के बाहर बैठे थे। हारून भी पूर्व में प्रधान रह चुके है। दौरान दो बाइको पर 5 लोग आये जिनके चेहरे नकाब से ढके थे। बाइक सवारों ने आते ही चाचा - भतीजे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगने से वसीम की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चाचा हारून घायल हो गए। दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से गाँव में दहशत फ़ैल गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस को मौके पर वसीम का शव व लहूलुहान हालत में हारून पड़ा मिला।
हारून ने बताया कि हमलावरों में एक प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में प्रत्याशी था और चुनाव हारने के कारण रंजिश मानता था। पुलिस ने घायल पुलिस ने घायल हारून को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। टांडा थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दूसरा गंभीर घायल है। घायल का उपचार चल रहा है। गाँव में पुलिस बल तैनात किया गया है। हमले में शौकत और रियाज मुख्य आरोपी है। दोनों तीन दिन पहले ही जेल से छूटकर आये है। हमले में 6 लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
| अभी तक पाठक संख्या |
