नगीना देहात पुलिस ने मतवाली के जंगल से कच्ची शराब बनाते एक को दबोचा, 306 लीटर कच्ची शराब बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 12, 2022

नगीना देहात पुलिस ने मतवाली के जंगल से कच्ची शराब बनाते एक को दबोचा, 306 लीटर कच्ची शराब बरामद

आज मंगलवार को नगीना देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब बनाते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किये है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 


नगीना देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मतवाली के जंगलो में छापामार कार्रवाई की और मौके से शराब बनाते हुए जगरूप पुत्र भगवान सिंह निवासी बगनाला कॉलोनी, ग्राम भूमिदान, थाना बढ़ापुर  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 5 प्लास्टिक कैन मे 240 लीटर कच्ची शराब, दो प्लास्टिक डिब्बे सफेद रंग जिनमे करीब 24 लीटर कच्ची शराब, रबड़ ट्यूब जिसमे करीब 42 लीटर शराब, एक पेंट वाली 10 लीटर की बाल्टी, एक सफ़ेद डिब्बा, एक स्टील भगोना, एक मिटटी करवा, दो एल्युमीनियम पाइप, एक रबड़ पाइप व दो लोहे के ड्रम बरामद किये है। 


थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्त जगरूप पर पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में थाना बढ़ापुर व नगीना देहात में 5 मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल महीपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, अमित कुमार, अनुज कुमार आदि शामिल रहे।   

web counter
अभी तक पाठक संख्या