रामपुर - नैनीताल हाईवे पर दिनदहाड़े बाईक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अप्रैल 17, 2022

रामपुर - नैनीताल हाईवे पर दिनदहाड़े बाईक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मृतक संदीप सिंह की फाइल फोटो 
आज रविवार को रामपुर - नैनीताल हाईवे पर दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवारों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। कल रात रामपुर पुलिस अधीक्षक का चार्ज सँभालने वाले अशोक कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर की सिंह कॉलोनी का निवासी संदीप सिंह आयु 33 वर्ष पुत्र बलदेव सिंह रुद्रपुर उत्तराखंड की एक फाइनेंस कंपनी में एजेंट था। संदीप सिंह प्रतिदिन बाइक से रुद्रपुर आता जाता था। संदीप सिंह आज भी बाइक से ही रुद्रपुर जा रहा था। रास्ते में रेलवे क्रासिंग के पास दो बाइको पर सवार कुछ लोग आये और संदीप को घेर लिया। संदीप जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर रेलवे लाइन की ओर भागे। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगने पर संदीप नीचे गिर गया। इसके बाद हमलावरो ने करीब जाकर उसके सिर मे भी एक गोली मारी। इस हमले मे संदीप की मौके पर ही मौत हो गयी। 


सूचना मिलने पर मौके पर पहुॅचे बिलासपुर कोतवाली प्रभारी ने घटना के सबंध मे उच्चाधिकारियो को सूचना दी। सूचना मिलते ही गत रात्रि पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल चुके अशोक कुमार भी मौके पर पहुॅचे। मौके पर पहुॅचे पुलिस अधीक्षक ने घटना के सबंध मे प्रत्यक्षदर्शियो से जानकारी की। मृतक के परिजनो से भी किसी पुरानी रंजिश के बारे मे जानकारी की गयी। बिलासपुर कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनो ने युवक की फाईनेन्स के काम को लेकर कुछ लोगो से रंजिश होने की बात कही है। युवक पर 5 से 6 लोगो द्वारा हमला किये जाने के बारे मे पता लगा है। मृतक के परिजनो की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। आरोपियो को जल्द ही गिरफतार कर जेल भेजा जायेगा। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या