धामपुर - नगीना मार्ग पर हुई कार व ट्रक की भिड़ंत में युवक घायल, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अप्रैल 18, 2022

धामपुर - नगीना मार्ग पर हुई कार व ट्रक की भिड़ंत में युवक घायल, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया

newsindia17

आज सोमवार की सुबह धामपुर -नगीना मार्ग पर हुई कार व ट्रक की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना में घायल हुए युवक को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार अमीर हसन पुत्र नजीर हसन निवासी लुहारी सराय, नगीना अपनी कार पंजीकरण संख्या यूपी सीबी 2256 द्वारा मुरादाबाद जा रहे थे। लगभग 6:30 बजे जब इनकी कार धामपुर की दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने पहुँची विपरीत दिशा से रहे ट्रक से टकरा गयी। ट्रक से टकराने के बाद कार घिसटती हुई डिवाइडर से जा टकराई और वही रुक गयी। इस भिड़ंत में ट्रक के डाले पर सवार आयुष आयु 23 वर्ष पुत्र दिग्विजय सिंह, निवासी गाँव आलमपुर जमाल, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 


घायल युवक को उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया। जहाँ से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक संख्या एचआर 55 के 8911 को कब्जे में ले लिया है।   

web counter
अभी तक पाठक संख्या