बिजनौर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत आज नगीना देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15000 के इनामी एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बिजनौर की नगीना देहात पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब बदमाशों की धरपकड़ लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर में वांछित आदिल पुत्र सज्जाद उर्फ़ शहजाद निवासी ग्राम पूरनपुर गढ़ी, थाना नजीबाबाद को गिरफ्तार किया।
एसओ नगीना देहात संजय पांचाल ने बताया कि आज 15 हजार के इनामी गैंगस्टर में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
| अभी तक पाठक संख्या |