Prime Minister Narendra Modi ने पद्मश्री विजेता ओड़िया संगीतकार प्रफुल्ल कार के निधन पर शोक जताया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अप्रैल 18, 2022

Prime Minister Narendra Modi ने पद्मश्री विजेता ओड़िया संगीतकार प्रफुल्ल कार के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मश्री से सम्मानित ओड़िया भाषा के प्रख्यात संगीतकार और गायक प्रफुल्ल कार के निधन पर सोमवार को शोक जताया और कहा कि ओड़िया संस्कृति और संगीत में अग्रणी योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा कार का रविवार को भुवनेश्वर में निधन में हो गया। वह 83 वर्ष के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।


मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ''प्रफुल्ल कार जी के निधन से बहुत दुख पहुंचा। ओड़िया संस्कृति और संगीत में अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। कार के परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदनाए व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल कार बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और उनके कार्यों में उनकी रचनात्मकता झलकती है। प्रधानमंत्री ने ओड़िया भाषा में भी एक ट्वीट कर कार को श्रद्धंजलि अर्पित की। उन्हें 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।