नूरपुर - अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भूमाफियाओ में मचा हड़कंप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अप्रैल 18, 2022

नूरपुर - अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भूमाफियाओ में मचा हड़कंप

newsindia17

अवैध रूप से कब्ज़ा की गयी जमीनों को मुक्त कराने व भू माफियाओ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज सोमवार को नूरपुर में भी अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। प्रशासन की इस कार्रवाई से भूमाफियाओ में हड़कंप मचा हुआ है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन ने ये ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की है। प्रशासनिक अधिकारियो से की गयी शिकायत में बताया गया था कि नगर की धामपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगो ने क्षेत्रीय लेखपाल से मिलीभगत कर तालाब की जमीन पर भवन बनाया हुआ है। मामला संज्ञान में आने पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने जांच की थी। 


आज सोमवार को मौके पर पहुँची प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। एसडीएम हिमांशु वर्मा ने भू माफियाओं को सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी रुप से जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिना नक्शा पास कराये किये गए  निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

web counter
अभी तक पाठक संख्या