इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली 49 छात्राओं को प्रमाण पत्र, गोल्ड मेडल तथा शील्ड प्रदान कर सम्मानित भी किया। जिलाधिकारी ने छात्राओं से अपनी इच्छा शक्ति एवं सोच को सुदृढ़ व शक्तिशाली बनाए रखने तथा विपरीत परिस्थितियों में स्थिरता बनाए रखने के लिए नकारात्मकता के स्थान पर सकारात्मक विचारों को जीवन में स्थान दिलाने का भी आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास के साथ निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ना ही शिक्षा का मूल मंत्र भी है। उन्होंने कहा कि जब उपलब्धियां हासिल कर कोई छात्रा सम्मानित होती है तो उसका प्रत्येक स्तर पर मूल्यांकन भी होता है।
जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने बीएससी, बी कॉम, बी एड, एम् ए. व एमएससी आदि कक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया। उनमें शालिनी शर्मा, निशी शर्मा, दीपा चैनवाल, चारू सिंह, अक्षिता चौधरी, कामिनी, ईसी शर्मा, निशा, शमिला इरफान, सायमा परवीन, नाजिया परवीन, शिवानी सैनी, आरजू, पूजा, प्रिया चतुर्वेदी, मरियम खान, तनु, अनामिका, अंशिका राजपूत, निशा आर्य, तृप्ति, सिद्रा खान, नंदिनी सैनी, गोपाल शर्मा, जिया सैनी, मनीषा काकरान, शिवांगी चौहान, हर्षिता माहेश्वरी, शगुफ्ता नाज, इलमा, रिया रानी, कृतिका, लक्षिता चौहान, पंजरा, आरजू, मुस्कान वर्मा, कंचन, अंशिका वर्मा, तानिया सैनी, वंशिका विश्नोई, दीपाली चौहान, रितु यादव, मोहिनी आदि छात्राएं शामिल रही जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ग्रामों में आयोजित शिविरों में सेवा कार्य करने तथा करो ना काल में कोविड-19 कार्यक्रम में अपनी रचनात्मक भूमिका प्रदर्शित करने वाली छात्राएं भी शामिल रही।
इस दौरान उप जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर ,मोरनी देवी छात्रावास की अध्यक्ष उषा अग्रवाल ,महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह, महिला शिक्षा सभा के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता, महाविद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल नवरंग, संजय अग्रवाल मुनिया, पूर्व सभासद अवनी कुमार सिंह ,राम नारायण सिंह एडवोकेट ,महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ पूनम चौहान आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर ऋषि शुक्ला ने प्रभावी अभिव्यक्ति के साथ किया। कार्यक्रम की सफलता में डॉ विमला सिंह, डॉक्टर कनक चौहान, डॉ रेनू सिंह, डॉक्टर पूनम रानी, डॉक्टर चारू अग्रवाल, डॉक्टर नरगिस सुल्ताना, डॉक्टर संदीप कुमार, डॉक्टर संजीव, डॉक्टर अदिति सिंधु ,डॉ रेनू चौहान, डॉ नेहा बंसल, डॉक्टर ऋषि शुक्ला ,डॉक्टर लोकेंद्र कुमार, डॉ चंद्रभान सिंह, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती नीलम पाल ,पंकज कुमार ,मुकेश कुमार, श्रीमती रितु कोशिक, श्रीमती बीना शर्मा ,श्रीमती ममता सैनी, गीता शर्मा आदि सहित उनकी सहयोगी छात्राओं का समर्पित योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कोरोना काल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित न हो पाने के कारण 2022 में यह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें 2019 तथा 2020 के अलावा 2021 में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया है।
| अभी तक पाठक संख्या |