आज गुरुवार की सुबह गन्ना लदे एक ट्रेक्टर -ट्रिपलर की चपेट में आकर एलकेजी का एक छात्र व उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने दोनों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दुसरे का उपचार जारी है।
उक्त दर्दनाक घटना जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के गाँव सलखना के पास लिंक रोड की है। गाँव सलखना निवासी नमित कुमार का पुत्र पर्व आयु 7 वर्ष व शिवांक आयु 3 वर्ष गाँव से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते है। नमित कुमार प्रतिदिन अपने दोनों पुत्रो को बाइक द्वारा स्कूल छोड़ने जाते है। प्रतिदिन की भांति आज सुबह भी वे दोनों को बाइक द्वारा स्कूल छोड़ने गए थे। रास्ते में उन्हें याद आया कि बच्चो का लंच बॉक्स घर ही रह गया है। वे रास्ते से ही लंच बॉक्स लेने वापस आने लगे। इसी दौरान लिंक मार्ग पर उनकी बाइक गन्ना लदे एक ट्रेक्टर - ट्रिपलर की चपेट में आ गयी। इस दुर्घटना में उनके दोनों बेटे बाइक से सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को उपचार हेतु अस्पताल के गए। जहाँ चिकित्सको ने पर्व को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में गंभीर रूप से घायल शिवांक का उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी नखासा योगेश कुमार ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि मामले की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अभी तक पाठक संख्या |