बरेली पहुँचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी क्षेत्र को 3405 करोड़ की 170 योजनाओ सौगात, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जनवरी 10, 2024

बरेली पहुँचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी क्षेत्र को 3405 करोड़ की 170 योजनाओ सौगात, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

www.newsindia17.com

आज बुधवार को बरेली पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव से पहले बरेली की जनता को 3, 405 करोड़ की 170 विकास योजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने 705 करोड़ की 113 परियोजनाओं की सौगात दी और 2700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने बिथरी चैनपुर में बन रही रामगंगा और ग्रेटर बरेली में बन रही आवासीय परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। ये परियोजना 2275 करोड़ की है। सीएम योगी कहा नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 238 हेक्टेयर परियोजना को बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित भी किया जा रहा है।


बरेली क्लब के मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस योजना को काशी में चलाया जाएगा, नोएडा में चलाया जाएगा उस योजना का लाभ बरेली को भी मिलेगा। काशी कॉरिडोर, अयोध्या कॉरिडोर के जैसे ही बरेली के नाथ कॉरिडोर बनाया जाएगा। जिसके लिए सड़क की स्वीकृति ले ली गई है। अबकी बार जब वह बरेली आएंगे तो नाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामन्दिर को लेकर लोग राममय हो गए हैं। अयोध्या में कनेक्टिविटी कर दी गई है जाति के नाम पर बांटने और परिवारवाद की राजनीति से बचना होगा। आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के बारे में सोचना होगा। हर काम देश के नाम। पहले देश फिर समाज फिर परिवार उसके बाद स्वयं को सोचना चाहिए। हम सब देश में योगदान दे रहे हैं। 2017 में महीनों कर्फ्यू लगता था। सात वर्ष में बरेली में कोई कर्फ्यू नहीं लगता। उन्होंने कहा कि गत 6 वर्ष में 6 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी, देश को एक ब्रांड बनाया। महिलाओं बहनों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। आज उत्तर प्रदेश शोहदों के लिए खतरा बना है। अपराधी थाने में तख्ती लटकाकर जाते हैं अब अपराध नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश का 500 वर्षों का संकल्प पूरा हो रहा है। 500 वर्ष के बाद भगवान राम अयोध्या में विराजमान होंगे। 14 से 20 जनवरी को स्वच्छता कार्यक्रम होना चाहिए। सीएम ने कहा कि 22 जनवरी को दीपावली मनाएं आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा होगी। 22 के बाद अयोध्या जरूर आएं।


बरेली क्लब के मैदान में मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन राज्य मंत्री डॉ. अरूण कुमार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, महाराज सिंह, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा के बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, बहोरन लाल मौर्य, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या