चांदपुर के हिन्दू इंटर कॉलेज के मैदान व नगीना के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा और रालोद का गठबंधन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से देश की बागडोर सौंपने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों में देश में देश में जो विकास कार्य हुए व ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं उनका डंका पूरा विश्व में बज रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसान किसी सरकारी एजेंडे में शामिल है। किसानों की ऋण माफी, सम्मान निधि के साथ ही साथ सरकार किसान हित की कई योजनाएं चल रही है। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री ने किसानों को सम्मान दिया है। सीएम ने कहा कि आज प्रदेश की 120 में से 105 मिलें सात दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं। बाकि 15 मिलों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। जो मिलें किसानों का भुगतान नहीं करेंगी उन्हें नीलाम करके किसानों को ही उनका मालिक बना दिया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में कोई दंगा नहीं होता है। 5 वर्ष पहले गुंडे बदमाशों के डर से बेटी, व्यापारी और नागरिक प्रदेश से पलायन करते थे आज गुंडे बदमाश प्रदेश से पलायन कर गए हैं। पांच साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि कश्मीर आतंक मुक्त हो जाएगा। अयाेध्या में राम मंदिर बन जाएगा। लेकिन ये सब भाजपा ने साकार कर दिया। इस कायाकल्प और शक्ति का आधा्र आपका एक वोट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर लोकसभा के कसबा चांदपुर में और नगीना लोकसभा के कसबा नगीना में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करके भाजपा गठबंधन के लिए मतदान की अपील की।
इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान ने अपने पक्ष में मतदान की अपील की। सभा का संचालन पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने किया। पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, पूर्व मंत्री और एमएलसी अशोक कटारिया, एमएलसी वंदना चौहान, कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।
अभी तक पाठक संख्या |