बरेली - प्रार्थना पत्र देने एसएसपी कार्यालय पहुंचे डॉक्टर ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, पुलिस पर लगाया कोई सुनवाई न करने का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अप्रैल 10, 2024

बरेली - प्रार्थना पत्र देने एसएसपी कार्यालय पहुंचे डॉक्टर ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, पुलिस पर लगाया कोई सुनवाई न करने का आरोप

www.newsindia17.com
फर्जी मुकदमो से परेशान आकर आज बुधवार को बरेली एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने पहुंचे एक फरियादी ने वही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। फरियादी द्वारा जहर खा लिए जाने की जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों के खलबली मच गयी। फरियादी को तुरंत ही उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

प्राप्त जानकरी के अनुसार डॉक्टर सोमपाल आयु 40 वर्ष निवासी आलोक नगर कॉलोनी, थाना क्षेत्र इज्जतनगर का मुंशी नगर में क्लिनिक है। सोमपाल को आलोक नगर में 100 वर्ग गज में घर बना हुआ है। बताया गया है कि यह घर उन्होंने 20 साल पहले रामलाल अरोड़ा से खरीदा था। बताया गया कि डॉक्टर पर छेड़खानी और जमीन संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। डॉक्टर के खिलाफ इज्जतनगर थाने में ही चार मुकदमे दर्ज हैं। डॉक्टर कई अधिकारियों के यहां न्याय की गुहार लगा चुके हैं। थानाध्यक्ष इज्जतनगर जयशंकर ने बताया कि 01 मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है अन्य 3 अभी चल रहे है। आज बुधवार को डॉक्टर सोमपाल प्रार्थना पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। प्रार्थना पत्र देने के बाद डॉक्टर ने वही कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर पुलिस में खलबली मच गई।  

पुलिस ने आनन-फानन में डॉक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि वो फर्जी मुकदमों से परेशान हो चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बार प्रार्थना पत्र दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण उनको यह कदम उठा पड़ा। डॉक्टर ने अपने पड़ोसी और उसके साथियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया है। डॉक्टर पर छेड़खानी और जमीन संबंधित छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।

best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या