चंदौसी - श्री गंगा दशहरा के अवसर पर श्री नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया निशुल्क शर्बत वितरण - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जून 16, 2024

चंदौसी - श्री गंगा दशहरा के अवसर पर श्री नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया निशुल्क शर्बत वितरण

www.newsindia17.com
श्री गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आज रविवार को  'श्री नारायण सेवा समिति, चंदौसी' के तत्वावधान में समिति के संरक्षक श्री कृष्ण गोपाल मंगलम् के निर्देश पर सुभाष रोड स्थित वीरेंद्र अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने नि:शुल्क शरबत वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार गुप्ता एवं डॉ. टी. एस. पाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र वार्ष्णेय भोलेनाथ ने कहा कि आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर स्नानार्थी गर्मी में गंगा से लौटकर शरबत पीते हैं तो उन्हें थकान का अनुभव नहीं होता।


इस अवसर पर समिति के संरक्षक के.जी. गुप्ता ने कहा कि आज के दिन गंगा मां स्वर्ग से उतरकर धरती पर आई थी। प्रबंधक हरीश कठेरिया 'एड.' ने बताया कि नौतपा के दिनों में समिति की ओर से पांच दिन शरबत वितरण का आयोजन किया गया था और आज इसका छठे दिन समापन किया जा रहा है । वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता ने कहा कि समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आज का विशेष आयोजन किया गया है । डॉ. जयशंकर दुबे ने कहा कि जिस प्रकार पतित पावनी गंगा मां में स्नान करके सारे पाप धुल जाते हैं वैसे ही उन स्नानार्थियों को शीतल पेय पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।


इस अवसर पर डॉक्टर डी.के. अग्निहोत्री, नत्थूसिंह, प्रभास चौधरी, महेंद्र पाल 'दाल वाले' आदि उपस्थित रहे तथा ईशित गुप्ता, वंश गुप्ता, ईभव चौधरी, अर्पित गुप्ता एवं तुषार आदि ने व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग किया।स्नानार्थियों एवं लाभार्थियों में रामबाबू,नन्हे, ख्याली, बाबू, रामभरोसे, अशरफी, अनवर, साधु, रामऔतार, इरशाद,  प्रियंका, कांति, राजेश, कमाल, महेंद्र आदि सैकड़ो राहगीरों ने शरबत पीकर कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की।

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या