कल शनिवार की देर रात बिजनौर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का एक आरोपी पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने घायल हुए बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पाठको को बताना उचित होगा कि गत 29 मई को बिजनौर नगर कोतवाली क्षेत्र के मन्नुपुरम कॉलोनी के निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुशील कुमार की सेंट मेरी स्कूल के पास देर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या कांड में शामिल रहे नगर के प्रॉपर्टी डीलर हसीन, पूर्व सभासद वसीम, नईमुद्दीन, अतुल चौधरी, अरनव चौधरी और अरनव तोमर को गिरफ्तार किया था। साथ ही हत्याकांड में सुपारी देकर शूटर को हायर करने वाले मेरठनिवासी फैजान, सालिक और शूटर अज़ीज को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल चुकी है। इस मामले में एक और शूटर हरियाणा के जिला पलवल का निवासी कमल उर्फ केशव पुत्र गोविंद तभी से फरार चल रहा था। पुलिस उसे लगातार तलाश कर रही थी। कल शनिवार की देर रात नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने दारानगर गंज के पास नहर पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार ने बाइक भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में एक गोली लगने पर बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल हुए बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी सुशील हत्याकांड में शामिल शूटर कोमल है। जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। सूचना पर एसपी सिटी संजीव वाजपेई और सीओ संग्राम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
इस मामले में एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में शामिल शूटर बिजनौर की तरफ आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी लगाई और गंज मार्ग पर बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे.
अस्पताल के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
| अभी तक पाठक संख्या |