आज सोमवार की सुबह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग किसान का शव उसके घर के आँगन में चारपाई पर पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। मृतक के गले पर चोट के निशान मिले है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बुजुर्ग की हत्या किये जाने की आशंका जताई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में कन्हैया उर्फ़ कालिया आयु 65 वर्ष रहते थे। कन्हैया के भाई सल्लू भी गाँव में ही अपने परिवार के साथ अलग रहते है। कन्हैया के कोई संतान नहीं है और उनकी पत्नी की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। कन्हैया अकेले रहते थे और पशुपालन व खेतीबाड़ी का काम करते थे। आज सोमवार की सुबह कन्हैया का शव उनके ही घर के आँगन में चारपाई पर पड़ा मिला। किसान का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने बताया कि कन्हैया कल रात खाना खाकर सो गए थे। आज सुबह मृतावस्था में चारपाई पर पड़े मिले। कन्हैया के शव के गले पर चोट के निशान मिले है। आशंका है कि कन्हैया की हत्या की गयी है। बताया गया कि कन्हैया के कोई संतान नहीं है और उनके पास लगभग 20 बीघा जमीन है।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या किये जाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
| अभी तक पाठक संख्या |