अफजलगढ़/बिजनौर - मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वाँछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जुलाई 03, 2024

अफजलगढ़/बिजनौर - मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वाँछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार

www.newsindia17.com

पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज जादौन के निर्देशन में वाँछितो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों में गिरफ्तारियों का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज अफजलगढ़ पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


थाना प्रभारी अफजलगढ़ पुष्कर सिंह मेहरा ने बताया कि गत 2 जुलाई को आशु सिंह पुत्र रामपाल सिंह, निवासी ग्राम मुरलीवाला ने थाने में एक तहरीर दी थी। इस तहरीर में बताया गया था कि अनिल कुमार, अरुण कुमार, विशाल कुमार व देवा कुमार ने उसके भाई व पिता के साथ लाठी डंडो से मारपीट की है। इस घटना में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। तहरीर में उक्त सभी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। आशु सिंह द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच में जुटी थी। पुलिस ने आज बुधवार को उक्त मामले में वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में विशाल कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम बालकिशनपुर थाना क्षेत्र शेरकोट, देवा कुमार उर्फ अभिषेक पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम बालकिशनपुर थाना क्षेत्र शेरकोट व अरूण कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम मुरलीवाला शामिल है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।


थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्रीपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नेम सिंह व कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे।  

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या