मेरठ - पति के अवैध सम्बन्धो से परेशान दारोगा की पुत्री ने फाँसी के फंदे पर झूलकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जुलाई 18, 2024

मेरठ - पति के अवैध सम्बन्धो से परेशान दारोगा की पुत्री ने फाँसी के फंदे पर झूलकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

www.newsindia17.com
मृतका सीमा की फाइल फोटो 
पति के अवैध सम्बन्धो से परेशान एक सेवानिवृत्त दरोगा की पुत्री ने कल बुधवार की रात फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। बताया गया कि अवैध सम्बन्धो को लेकर उसका पति से विवाद होता रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। समाचार मिलने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गयी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त हो चुके दरोगा नेपाल सिंह की पुत्री सीमा आयु 46 वर्ष का शव कल बुधवार की रात ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सीमा के 3 पुत्रियाँ है।  माँ की मौत के बाद सभी का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतका की माँ स्नेहलता ने बताया कि उनका दामाद विक्रम कार वाशिंग का काम करता है। उनके अनुसार कल बुधवार को सीमा और विक्रम के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद विक्रम अपनी 2 पुत्रियों को लेकर कंकरखेड़ा स्थित गैराज चला गया था। शाम के समय छोटी बेटी भी ट्यूशन के लिए चली गयी थी। इसी दौरान उनकी धेवती  ने उन्हें फोन कर कहा कि सीमा फोन नहीं उठा रही है। देर रात करीब 9 बजे उनकी धेवती दिव्यांशी ने घर पहुंचकर देखा कि सीमा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसने वीडियो कॉल के द्वारा ये सब अपनी नानी को भी दिखाया। बताया गया कि मृतका का एक भाई भी पुलिस में था। भाई की मौत होने के बाद सीमा के पति के उसकी पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध हो गए थे। इसी के चलते पति -पत्नी में विवाद होता रहता था। मृतका की माँ ने विक्रम पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। इसके बाद देर रात विक्रम भी घर पहुँच गया।

प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन रत्नेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या