मेरठ - दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने गला दबाकर की 16 वर्षीय बहन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 07, 2024

मेरठ - दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने गला दबाकर की 16 वर्षीय बहन की हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

www.newsindia17.com
सीसीटीवी में कैद घटना व इनसेट में मृतका की फाइल फोटो 

जनपद मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने अपनी 16 वर्षीय बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेने के साथ ही किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।


उक्त घटना थाना क्षेत्र के गाँव शेखू नंगला से जुडी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी हसीन इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। बताया गया कि हसीन की छोटी बहन अमरीशा का लम्बे समय से दूसरे समुदाय के युवक मोहित निवासी सरूरपुर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमरीशा दो बार अपने प्रेमी के साथ चली भी गयी थी। गाँव शेखु नंगला में ही अमरीशा के प्रेमी की बहन की ससुराल है। मोहित अपनी बहन की ससुराल आता जाता रहता था और इसी दौरान अमरीशा व उसकी दोस्ती हो गयी थी और धीरे धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गयी थी। मोहित व अमरीशा शादी करना चाह रहे थे। इस बारे में पता लगने पर अमरीशा के परिजनों ने उसे समझाया था कि मोहित दूसरे धर्म से है और ये शादी नहीं हो सकती है। इसके बाद भी अमरीशा अपनी जिद पर अड़ी हुई थी। आज बुधवार की सुबह अमरीशा के परिजन उसके निकाह के बारे में बात कर रहे थे। इसी दौरान अमरीशा ने कहा कि वह मोहित के अतिरिक्त किसी के साथ शादी नहीं करेगी। उसने धमकी दी की ऐसा न होने पर वह आत्महत्या कर लेगी। परिजनों ने धर्म का वास्ता देकर फिर से अमरीशा को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मानी और अपनी जिद पर अड़ी रही।


अमरीशा की जिद को देखकर उसके भाई हसीन उसे पीटते हुए घर से बाहर ले आया और पटककर उसके ऊपर बैठ गया। हसीन ने प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी अमरीशा को सड़क पर ही गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव को शेरुद्दीन की दुकान के सामने फेंक दिया। ओनर किलिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे हसीन को हिरासत में ले लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी इंचौली योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी हसीन शादीशुदा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

hit counter
अभी तक पाठक संख्या