जनपद रामपुर की बिलासपुर पुलिस ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कल बुधवार को पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर एक आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
बिलासपुर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने उक्त मामले में कल देर शाम पुलिस को एक तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि वह फैक्ट्री में काम करता है तथा फैक्ट्री परिसर में बने मकान में ही अपने परिवार के साथ रहता है। बताया गया कि कल बुधवार को दोपहर वह सो रहा था तथा उसकी पत्नी कपड़े धो रही थी। इसी दौरान पुत्री के रोने की आवाज सुनकर पत्नी ने उसे जगाया। दंपत्ति तुरंत ही ऊपर बने उस कमरे में पहुंचे जहाँ बेटी रो रही थी। वहाँ जाकर देखा की 6 वर्षीय पुत्री रो रही हैं तथा आरोपों अश्वनी भी एक ओर खड़ा हुआ है। इससे पहले की दंपत्ति कुछ समझ पाते अश्वनी मौके से फरार हो गया। तहरीर में पिता ने अश्वनी पर पुत्री के साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अश्वनी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी ओर दुष्कर्म पीड़िता 6 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर रुद्रपुर के एक अस्पताल पहुंचे। जहाँ चिकित्सको ने बच्ची को हल्द्वानी के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। यहाँ चिकित्सको ने पुलिस का मामला बताकर बच्ची को महिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहाँ अभी भी बच्ची उपचाराधीन है।
| अभी तक पाठक संख्या |