मुरादाबाद - शादी का झांसा देकर युवती संग दुष्कर्म करने वाले प्रेमी समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 10, 2024

मुरादाबाद - शादी का झांसा देकर युवती संग दुष्कर्म करने वाले प्रेमी समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र से  प्रेम प्रसंग में फँसाकर व शादी का झाँसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सहित 3 के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नागफनी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में अमरोहा निवासी महेंद्र सैनी किराये के मकान में रह रहा था। पड़ोस में रहने के चलते उसकी युवक से जान पहचान हो गयी और धीरे धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गयी। दोनों शादी करने के लिए राजी हो थे। आरोप है कि महेंद्र गत 3 अप्रैल को उसे सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद शादी को कहने पर वह मंगली होने का नाटक करते हुए शादी से इंकार कर रहा है। युवती ने इस बारे में महेंद्र के परिजनों को भी जानकारी दी गयी। इस पर प्रेमी के परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर घर से भगा दिया।


पीड़िता का आरोप है कि महेंद्र सैनी ने शादी प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले में सीओ कोतवाली सुनीता दहिया के आदेश पर प्रेमी महेंद्र सैनी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या