असमोली/संभल - बीए की छात्रा को अगवा कर दूसरे समुदाय के युवको ने किया दुष्कर्म, 2 वर्ष बाद घटना की वीडियो की वायरल, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 11, 2024

असमोली/संभल - बीए की छात्रा को अगवा कर दूसरे समुदाय के युवको ने किया दुष्कर्म, 2 वर्ष बाद घटना की वीडियो की वायरल, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

जिला संभल के असमोली थाना क्षेत्र से बीए की एक छात्रा को अगवा कर दुसरे समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म कर वीडियो वायरल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म की ये घटना 2 वर्ष पूर्व की बताई जा रही है। घटना की वीडियो वायरल होने पर पीड़िता के पिता ने डीआईजी से मिलकर मामले में कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है। डीआईजी के आदेश पर असमोली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार असमोली थाना क्षेत्र में गत माह से युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया माध्यमों पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर एक स्थानीय निवासी ने युवती की पहचान कर उसके पिता को बताया। परिजनों द्वारा जानकारी किये जाने पर युवती ने बताया कि दो वर्ष पूर्व जब उसकी आयु 17 वर्ष थी कॉलेज से लौटते समय गाँव के ही दुसरे समुदाय के 3 युवको ने उसे अगवा कर लिया था। ये युवक उसे अगवा कर एक मकान में ले गए थे। जहाँ एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि अन्य दो ने घटना की वीडियो बनाई थी। युवती के अनुसार आरोपियों ने उसे किसी से कुछ कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। युवती ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ माह से उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहे थे।


मामले की जानकारी होने पर युवती व उसके पिता ने डीआईजी से मिलकर घटना की जानकारी दी। इस मामले में डीआईजी के आदेश पर असमोली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

website counter
अभी तक पाठक संख्या