गजरौला - खेत पर गए किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास, कनपटी पर तमंचा सटाकर मारी खुद को गोली - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अगस्त 13, 2024

गजरौला - खेत पर गए किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास, कनपटी पर तमंचा सटाकर मारी खुद को गोली

www.newsindia17.com

जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र से एक किसान द्वारा खुद की कनपटी पर गोली मारकर ख़ुदकुशी करने का प्रयास किया। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुए किसान को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


थाना क्षेत्र के गांव खेड़की खादर निवासी सुमित आयु 33 वर्ष किसान है। आज मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे खेत पर गए सुमित ने आत्महत्या करने के इरादे से अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतो में काम कर रहे अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुँच गए। गंभीर रूप से घायल सुमित को उपचार हेतु स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।


अपराध निरीक्षक जितेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि सुमित के पिता के अनुसार वह गत दो दिनों से किसी कारण परेशान था। परेशानी का कारण परिजनों को नहीं पता है। घटना में प्रयुक्त तमंचा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल सुमित अभी मेरठ में उपचाराधीन है।

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या