जनपद बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में हिजाब लगाकर पहुँची मुस्लिम छात्राओं को प्रधानाचार्य ने ड्रेस कोड का हवाला देकर घर वापस भेज दिया। इसके बाद छात्राये अपने अभिभावकों व अन्य लोगो को साथ लेकर स्कूल पहुँच गयी। अभिभावकों द्वारा हंगामा किये जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
उक्त मामला महुआ के जनता इंटर कॉलेज से जुड़ा है। वायरल हुए वीडियो ने स्कूल की कुछ छात्राये हिजाब ओढ़े दिखाई दे रही है। वीडियो ने छात्राये कह रही है कि वे हिजाब लगाकर स्कूल गयी थी। स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद प्रधानाचार्य ने उनसे कहा कि गले में सफेद दुपट्टा डालकर व दो चोटी बनाकर आया करो। छात्राओं का आरोप है कि उनसे अभिभावकों को भी बुलाने को कहा गया। घर पहुंची छात्राये अपने अभिभावकों व अन्य लोगो के साथ स्कूल पहुंची। यहाँ अभिभावकों ने अपने धर्म के अनुसार हिजाब पहनने के बारे में कहते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात राजेश कुमार व सीओ नगीना राकेश वशिष्ठ मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझबुझाकर किसी प्रकार मामला शांत कराया।
इस मामले में प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उन्होंने हिजाब के बारे में कुछ नहीं कहा था। उन्होंने छात्राओं से निर्धारित ड्रेस कोड में आने के लिए कहा था। इस पर कुछ अभिभावकों व अन्य लोगो ने आपत्ति जताई है। मामले की सूचना उच्च अधिकारियो को दी गयी है। उनका कहना है कि निर्धारित ड्रेस कोड में ही छात्रों व छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिया जायेगा।
| अभी तक पाठक संख्या |