संभल - युवक के प्रेम में पड़ी महिला ने पुलिस चौकी के बाहर लगाई खुद को आग, गंभीर रूप से झुलसी

www.newsindia17.com
अस्पताल में मौजूद पुलिस व इनसेट में अस्पताल में भर्ती महिला 
संभल में आज गुरुवार की शाम पुलिस चौकी पहुंची एक महिला ने स्वयं पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। महिला द्वारा आग लगाए जाने पर मौके पर अफरातफरी मच गयी। चौकी पर मौजूद एक सिपाही और सभासद पति ने किसी प्रकार महिला को बचाया लेकिन महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। महिला को उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला की पहचान नाजिया आयु 30 वर्ष पत्नी दिलशाद, निवासी चौधरी सराय के रूप में हुई है। महिला के पति की 3 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है और उसके 3 बच्चे है। महिला का कहना है कि वह मौहल्ले के ही एक युवक से प्यार करती है और शादी करना चाहती है। महिला का कहना है कि युवक का अन्य लड़कियों से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसने शादी करने से इंकार कर दिया है। महिला इस मामले की शिकायत करने पुलिस चौकी करने गयी थी और बाद में उसने खुद को आग लगा ली। इस दौरान महिला को बचाने के प्रयास में सिपाही कपिल बाबू और सभासद पति प्रमोद सैनी भी झुलस गए। गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर एएसपी (उत्तरी) श्रीश्चंद अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डा0 चमन प्रकाश ने बताया कि महिला गंभीर रूप से झुलसी है। उसको हायर सेंटर रेफर किया गया है।
visitor counter
अभी तक पाठक संख्या