मुरादाबाद - दहेज मे कार न मिलने पर ससुर ने किया नव विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पति समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, दिसंबर 11, 2024

मुरादाबाद - दहेज मे कार न मिलने पर ससुर ने किया नव विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पति समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com
दहेज उत्पीड़न को लेकर सरकार द्वारा तमाम सख्त कानून बना दिए जाने के बाद भी इन मामलो मे कोई विशेष कमी नही आ सकी है। दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या के मामले प्रतिदिन ही मीडिया माध्यमो की सुर्ख़ियो मे बने रहते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से प्रकाश मे आया है। जहाँ एक विवाहिता ने एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र मे दहेज की माँग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न किये जाने तथा ससुर द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।

मुरादाबाद निवासी पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र मे बताया कि उसकी शादी 26 जून 2023 को उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के पंत नगर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी में लगभग 90 लाख रूपये खर्च किये गए थे। इन 90 लाख मे से 60 लाख रूपये उसकी ससुराल वालो को कार खरीदने के लिए नकद दिए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिनो बाद ही उसके ससुराल वालो ने 40 लाख रूपये की कार की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस मांग को पूरा करने से मना करने पर ससुराल पक्ष ने उसे विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष के सदस्यो ने उसे एक कमरे मे बंद रखा और मारा पीटा। आरोप है कि इस सबके बीच ससुर ने नव विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया।

पीड़िता द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर उक्त मामले मे थाना सिविल लाइन मे पंत नगर निवासी समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मनीष सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच मे सामने आने वाले तथ्यो के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
free counter
अभी तक पाठक संख्या