प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अलापुर क्षेत्र के गाँव कुंडेली निवासी सुरजीत आयु 25 वर्ष पुत्र रामवीर की बहन नीलम राजकीय मेडिकल कॉलेज बंदायू मे भर्ती है। कल रविवार को सुरजीत बाइक द्वारा अपनी बहन को देखने अस्पताल गया था। इस दौरान उसके साथ गाँव निवासी अनीस आयु 28 वर्ष पुत्र नर सिंह भी था। बहन का हालचाल लेने के बाद दोनों युवक कल देर रात बाइक द्वारा अपने गाँव वापस आ रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद -फरुर्खाबाद राजमार्ग पर सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र मे गांव पड़ौआ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना मे बाइक सवार सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो द्वारा सूचना दिए जाने पर एम्बुलेंस से दोनो को जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया जबकि अनीस की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अनीस को बरेली ले जाने के दौरान उसकी भी रास्ते मे मौत हो गयी।
आज सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनो युवको के शव परिजनो को सौंप दिए। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सड़क हादसे मे 2 युवको की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिए गए है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ट्रक की तलाश मे जुटी है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
