आज मंगलवार को हल्दौर थाना क्षेत्र के गाँव खारी मे एक विवाहिता ने फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा आयु 35 वर्ष निवासी नोयडा ने 12 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गाँव खारी निवासी शाहिद के साथ प्रेम विवाह किया था। शाहिद नोयडा मे रहकर ही फर्नीचर का काम करता है जबकि नेहा अपने 2 बच्चो के साथ खारी मे ही रह रही थी। आज मंगलवार की सुबह नेहा अपने दोनो बच्चो को स्कूल छोड़कर आयी थी और घर मे ही थी। दोपहर लगभग 2 बजे नीचे आयी उसकी देवरानी ने खिड़की से देखा कि नेहा का शव कमरे मे फंदे के सहारे लटका हुआ था। नेहा का शव फंदे के सहारे लटका देख उसकी चीख निकल गयी। मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियो ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हल्दौर शैलेन्द्र पाल सिंह व सीओ सिटी संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नेहा के शव को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस को मौके से मृतका के 2 मोबाइल मिले है। नेहा ने आखिरी बार अपने पति से बात की थी। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नेहा ने आत्महत्या करने से पहले अपने पति से बात की थी। पति से उसने क्या बात की थी ये पूछताछ के बाद ही पता लग सकेगा।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |