कल रविवार की देर रात हल्दौर थाना क्षेत्र मे शादी समारोह के दौरान हुई गोलीबारी मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार हेतु निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार को राघव खेड़ा पुत्र अमित खेड़ा, निवासी पंजाबी कॉलोनी, हल्दौर अपने दोस्त की शादी मे गया था। थाना क्षेत्र मे आयोजित शादी समारोह मे देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षो मे आपस मे विवाद हो गया। मामूली हाथापाई से शुरू हुए विवाद मे दोनो पक्षो के बीच कुर्सियां चलने लगी। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा की गयी फायरिंग मे एक गोली राघव खेड़ा को पीछे से आ लगी। गंभीर रूप से घायल हुए राघव को तुरंत ही उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनो ने राघव को एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहाँ चिकित्सको ने ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी है। चिकित्सको के अनुसार अभी राघव की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घायल युवक के पिता अमित खेड़ा ने बताया कि राघव एक दोस्त के शादी समारोह मे शामिल होने गया था। वही पर दो पक्षो के बीच हुए विवाद मे उसकी गोली लगने पर घायल हो गया। राघव खेड़ा बजरंग दल का नगर सेवक है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियो की तलाश मे जुटी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |