वन विभाग द्वारा किये जा रहे तमाम प्रयासो के बाद भी गुलदार के हमलो का क्रम निरंतर जारी है। कुछ दिनो पूर्व ही गुलदार ने थाना क्षेत्र के गाँव मुकर्रमपुर निवासी पुष्पेंद्र की 12 वर्षीय पुत्री पर हमला कर दिया था। इस हमले मे बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई थी और उपचार हेतु पहले मेरठ व फिर दिल्ली रेफर की गयी थी। इस घटना को अभी लोग भुला भी नही सके थे कि आज रविवार को फिर से गुलदार ने हमला कर एक बच्चे को गंभीर घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव फिरोजपुर निवासी धर्मपाल सिंह के खेत में गन्ने की छिलाई का काम चल रहा है। आज रविवार की सुबह से ही पास के गाँव अमीनाबाद का निवासी सुदेश भी अपने परिवार के साथ यहाँ छिलाई के काम मे लगा हुआ था। इस दौरान सुदेश का 12 वर्षीय पुत्र रोहन पास ही सड़क पर खेल रहा था। अचानक ही वहाँ पहुंचे गुलदार ने रोहन पर हमला कर दिया और खींचकर जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो द्वारा शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को छोड़कर भाग गया।
गुलदार द्वारा किये गए हमले मे गंभीर रूप से घायल हुए रोहन को उपचार हेतु सीएचसी लाया गया। जहाँ उसे आवश्यक उपचार दिया गया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही वन रेंजर गोविन्द राम गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच की। वन रेंजर ने पीड़ित बच्चे के परिजनो से भी घटना की बारे मे जानकारी की। ग्रामीणो ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |