जिला बरेली की इज्जतनगर पुलिस ने कल रविवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद घर मे घुसकर 6 व 8 वर्षीय दो बच्चियो के साथ दरिंदगी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए युवक के पास से 1 तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस व 2 खोखा कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की है।
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में आरोपी मुनब्बर हुसैन मंसूरी ने बताया कि वह बच्चियो के पिता के साथ कारपेंटर का काम करता था। उसका बच्चियों के घर आना जाना था और सभी से परिचित था। उसे जानकारी थी कि दोपहर के समय बच्चियों का पिता अपने काम पर रहता है और माँ भी घरो मे काम करने जाती है। इसी के चलते उसने कल रविवार की दोपहर इनके घर जाकर बड़ी बहन से पहले पानी माँगा और फिर दोनों बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की। मुन्नबर जब बड़ी लड़की के साथ गलत काम कर रहा था अचानक ही बच्चियों की माँ घर आ गयी और वह मौके से भाग गया। वह फरार होने की फ़िराक में था कि पुलिस को भनक लग गयी। पकड़े जाने के दर के चलते उसने पुलिस पर फायर किया था। पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई करते हुए उसके पैर मे गोली मारकर उसे पकड़ लिया।
प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने दो बच्चियों के साथ गलत काम किया था। पुलिस द्वारा घेराबंदी किये जाने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे पैर मे गोली लगने पर वह घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से 1 तमंचा, 01 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस बरामद किये गए है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |