![]() |
| पीड़िता छात्रा व स्कूल प्रधानाचार्या पूनम रानी |
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र से एक स्कूल मालिक द्वारा कक्षा 9 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। नाबालिग बच्ची का आरोप है कि आरोपी ने स्कूल परिसर मे ही उसके साथ छेड़छाड़ की और रोकने पर उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा के अनुसार स्कूल स्टाफ ने भी घटना के बारे में बताये जाने पर उसकी कोई मदद नहीं की उल्टा मामले को छिपाने के लिए कहा। इस मामले मे छात्रा के पिता द्वारा थाना परतापुर मे तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी है।
पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह परतापुर स्थित सैंट थॉमस स्कूल मे कक्षा 9 की छात्रा है। छात्रा के अनुसार वह आज सोमवार की सुबह 7 बजे स्कूल पहुंची थी। इसी दौरान स्कूल मालिक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया। स्कूल मालिक की हरकत से घबराई छात्रा ने इस बारे मे स्कूल स्टाफ को बताया और परिजनो को सूचित किये जाने हेतु फोन माँगा। आरोप है कि स्टाफ ने उसकी कोई सहायता नही कि बल्कि मामले को छिपाने के लिए कहा।
छात्रा के पिता द्वारा उक्त मामले की शिकायत परतापुर पुलिस से की गई है। फ़िलहाल स्कूल मालिक की तबियत खराब होने के कारण उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। इस मामले में स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम रानी का कहना है कि वह पिछले 11 वर्षो से स्कूल मे कार्यरत है। आज तक कोई भी ऐसी घटना स्कूल मे नहीं हुई है। कभी स्टाफ, टीचर व छात्रो ने ऐसी कोई शिकायत उनसे की है। उनका कहना है कि आज की घटना मे कितनी सच्चाई है कह पाना मुश्किल है। इस बारे मे वह कुछ भी नहीं कह सकती है।
उक्त मामले मे एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत की है। पुलिस दोनो पक्षों से पूछताछ कर रही है। मामले की सही जानकारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

