कल शनिवार की देर स्योहारा थाना क्षेत्र मे हुई एक सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार 2 भाइयो की मौत हो गयी। शवो की शिनाख्त होने पर पुलिस ने उनके परिजनो को घटना की जानकरी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवो को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव गोवर्धनपुर निवासी अमर सिंह के पुत्र महेंद्र सैनी आयु 40 वर्ष व भपेंद्र सैनी आयु 32 वर्ष किसी काम से धामपुर रोड स्थित गाँव झिल्ला मे अपने खेतो पर गए थे। खेत से काम करने के बाद दोनो भाई देर रात बुलट बाइक द्वारा अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्य कॉलेज से थोड़ा आगे सुल्तानपुर गाँव के पास किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने पर दोनो भाइयो की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को सीएचसी पहुँचाया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने बाइक की पंजीकरण संख्या के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिजनो को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी स्योहारा अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरो की मदद से अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि अमर सिंह के दो ही पुत्र थे और इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गयी। महेंद्र के तीन बच्चे 2 पुत्र व 01 पुत्री है जबकि भूपेंद्र के 01 पुत्र है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |