मेरठ/उत्तर प्रदेश - पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार, 170 किलो गौमांस बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मई 09, 2025

मेरठ/उत्तर प्रदेश - पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार, 170 किलो गौमांस बरामद

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने आज शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के एक आरोपी को घायलवस्था मे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी के पास से गौवंशीय पशु का मांस, तमंचा, कारतूस व कटान  उपकरण बरामद किये है। गिरफ्तार किये गए आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गयी है।


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गाँव पावली खास मे मोहसिन व शाहिद अपने घर में गौकशी कर रहे है। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। पुलिस को आया देख आरोपियो ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग की। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे मोहसिन पैर में गोली लगने पर घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल हुए मोहसिन को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान दूसरा आरोपी शाहिद जो मोहसिन का मामा है मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मोहसिन के घर से लगभग 170 किलो गौमांस, गाय के अवशेष, 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस, तराजू और कटान के उपकरण बरामद किये है।


एसपी सिटी ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा बरामद किये गए मांस के नमूने लिए गए है। बरामद किये गए मांस को नियमानुसार दफना दिया गया है। बताया गया कि मोहसिन के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी व गौहत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार किये गए आरोपी मोहसिन व फरार हुए उसके साथी शाहिद के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

counter
अभी तक पाठक संख्या