जिला मुजफ्फरनगर की भोपा पुलिस ने आज रविवार की दोपहर हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को घायलवस्था मे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश पर कई गंभीर धाराओं के तहत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है।
सीओ भोपा डा0 रवि शंकर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र के सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भोपा थाना क्षेत्र में ककराला पुलिया के पास भी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने छछरौली क्षेत्र के जंगलो की ओर से आये एक बुलेट बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रूकने का इशारा किया था। पुलिस टीम को देख बाइक सवार ने मौके से भागने का प्रयास किया और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे एक गोली बाइक सवार के पैर मे जा लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किये गए बाइक सवार के पहचान अफजल पुत्र शकूर, निवासी खतौली के रूप मे हुई। अफजल के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, कारतूस व बुलेट बाइक बरामद की गयी है। सीओ ने बताया कि अफजल के खिलाफ विभिन्न जनपदो में 7 मुकदमे दर्ज है। ये मुकदमे हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट मे है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए अफजल को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है। मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरक्षक ललित कुमार, सुमित कुमार, भोपाल सिंह, साजिद, हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल प्रवीण व नवीन शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |