मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - कार चालक ने किया निर्यातक की नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मई 12, 2025

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - कार चालक ने किया निर्यातक की नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक निर्यातक की पुत्री के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले मे निर्यातक द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश मे जुटी है।


उक्त मामले मे महानगर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी निर्यातक द्वारा थाना सिविल लाइन मे एक तहरीर दी गयी है। इस तहरीर मे बताया गया है कि कल रविवार की सुबह लगभग सवा 11 बजे कार चालक शहजाद उर्फ़ भूरा उनकी 15 वर्षीय पुत्री को ट्यूशन छोड़ने गया था। इसके बाद यही चालक दोपहर लगभग 1 बजे उनकी पुत्री को लेकर सिविल लाइन निवासी उसकी बुआ के यहाँ छोड़ने गया था। आरोप है कि इसी दौरान चालक किशोरी को बेसमेंट मे ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता की। आरोपी ने किशोरी को दूसरे रास्ते से घर की छत पर ले जाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया। किसी प्रकार चालक के चंगुल से मुक्त हुई पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनो को आपबीती बताई।


प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मनीष सक्सेना ने बताया कि उक्त मामले मे प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी शहजाद उर्फ़ भूरा के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश मे जुटी है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या