उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ 5 नाबालिगो द्वारा नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। आरोपियों ने इस घटना की अश्लील वीडियो भी बनाई और वायरल कर दी। इस मामले मे पीड़िता की माँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 नाबालिगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए पांचो नाबालिगो को किशोर न्यायालय मे पेश करने के बाद बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महानगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कैंप कॉलोनी की निवासी एक 12 वर्षीय किशोरी गत 8 मई को अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान वहाँ पहुँचे पड़ोस के 5 किशोर खाने पीने का सामान दिलाने के बहाने किशोरी को अपने साथ ले गए। बताया गया कि आरोपियो में से एक का पिता निजी स्कूल का चपरासी है और चाबी उसी के पास रहती है। उसके पुत्र ने ये चाबी चुराई और स्कूल का गेट खोलकर अंदर चला गया। अन्य चारो किशोर भी पीड़िता को लेकर वही पहुँच गए। आरोप है कि इन सभी ने किशोरी को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दिया। इस कोल्ड ड्रिंक को पीने के बाद किशोरी बेहोश हो गयी और आरोपियों ने बारी बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियो ने इस घटना की एक वीडियो भी बना ली। कुछ देर बाद होश मे आयी किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपियो ने उसे धमकी दी कि किसी से कुछ बताने पर उसके माँ बाप को जान से मार दिया जायेगा। इसके बाद पीड़िता अपने घर आ गयी और परेशान रहने लगी।
कल सोमवार को आरोपियो ने घटना के दौरान बनाई गयी वीडियो वायरल कर दी। पड़ोसी महिला द्वारा ये वीडियो दिखाए जाने पर पीड़िता की माँ को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता की माँ ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपियो के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचो नाबालिगो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देने व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आज मंगलवार को पांचो नाबालिगो को किशोर न्यायालय मे पेश करने के बाद बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |