Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब कर दी हैं ये तीन बड़ी घोषणाएं  - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जून 30, 2025

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब कर दी हैं ये तीन बड़ी घोषणाएं 

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार प्रदेश के विकास के लिए अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार का शिक्षा पर भी विशेष ध्यान है। इसी के तहत शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर रविवार को ब्यावर जिले तीन बड़ी घोषणाएं भी की हैं। मदन दिलावर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने रविवार को यहां ग्राम पंचायत बाबरा स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त वातावरण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और प्रयासों की विशेष सराहना की।

इसी क्रम में मदन दिलावन ने तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। उन्होंने घोषणा की कि नया गांव प्राथमिक विद्यालय को अगले सत्र से उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। पीएमश्री विद्यालय बाबरा में विज्ञान संकाय की शुरुआत की जाएगी। नवीन विद्यालय को कक्षा 12वीं तक किया जाएगा। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मंत्रियों ने विद्यालय में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें तीन नवीन विज्ञान प्रयोगशालाएं, एक आधुनिक हॉल एवं स्मार्ट क्लास, खेल पाठशाला, खेतपालिया परिवार द्वारा निर्मित मुख्य द्वार एवं बाउंड्री वॉल (लागत 16.50 लाख रुपए), विद्यालय सभागार (लागत 56 लाख रुपए), श्री सीमेंट के सहयोग से निर्मित खेल मैदान, शेड एवं रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पीएमश्री विद्यालय भवन का निर्माण (लागत 5 करोड़ रुपए - खेतपालिया परिवार द्वारा) शामिल है।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें