नहटौर - भाकियू तोमर ने किसानो पर हुए लाठीचार्ज पर जताया विरोध, एसपी कार्यालय का करेंगे घेराव - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जून 28, 2025

नहटौर - भाकियू तोमर ने किसानो पर हुए लाठीचार्ज पर जताया विरोध, एसपी कार्यालय का करेंगे घेराव

www.newsindia17.com

झालू -नहटौर मार्ग स्थित युवराज बैंकट हॉल में भाकियू तोमर मंडल मुरादाबाद पदाधिकारी की एक बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि  मुजफ्फरनगर मंडी थाने में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर धरना कर रहे ।भाकियू कार्य कर्ताओ व पदाधिकारी पर मंडी कोतवाल ने लाठी चार्ज करा कर उन पर फर्जी मुकदमे लगा दिए। जिसको लेकर आने वाली दो जुलाई को उन्होंने सभी भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारी से मुजफ्फरनगर ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचकर एसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने रुपए लेकर एक पक्ष का मुकदमा दर्ज किया ।जबकि उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई संगठन के कार्यकर्ता के साथ लूट हुई थी। संगठन शांतिपूर्वक अपने मुकदमे को दर्ज करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहा था । लेकिन पुलिस ने निहत्ते कार्यकर्ताओं पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए लाठी चार्ज कर दी और कई कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। भाकियू तोमर यह बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि  तोमर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी पर लाठी चार्ज करने वाले कोतवाल व पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही कराकर हेर छोड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि अबकी बार लड़ाई सही तरीके से होगी। मुजफ्फरनगर के पड़ोसी जिले व सभी जगह के कार्य करता इस धरना प्रदर्शन में पहुंचेंगे और पुलिस को अपनी ताकत का एहसास कराकर अपनी जायज मांगों को पूर्ण करने का काम करेंगे।उन्होंने कहा आज सरकार के कार्यकाल में सड़क पर लूट कम हुई है। लेकिन प्रशासन को दी हुई।छूट के कारण सरकारी दफ्तरों में लूट बढ़ी है ।


बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद काशिद हुसैन, मंडल प्रभारी डॉक्टर सुशील शर्मा, जिला अध्यक्ष बिजनौर डॉक्टर सचिन गुप्ता ,जिला अध्यक्ष मुरादाबाद अनूप मिश्रा, जिला अध्यक्ष बिजनोर महिला मोर्चा नीलम गुप्ता, युवा जिला युवा जिला अध्यक्ष बिजनौर अमरकांत शर्मा, जिला अध्यक्ष अमरोहा योगेंद्र चौधरी,  जिला अध्यक्ष संभल कासिम सैफी, जिला महासचिव बिजनौर सोनी शर्मा,नहटौर नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, तनुज शर्मा, पंकज शर्मा ,राकेश आर्य, सुंदर सैनी, पवन सैनी, विशाल चौधरी,राकेश सैनी, आदी मौजूद रहे।