पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात ने जहाँ लोगो को गर्मी से राहत दी है वही ये बारिश कुछ लोगो के लिए मुसीबत बन गयी है। कल बुधवार देर रात से हो रही बारिश के चलते आज गुरुवार की सुबह नहटौर क्षेत्र मे एक पशुशाला की कच्ची छत गिर गयी। इस हादसे मे पशुशाला मे मौजूद रही दो भैंसो व एक कटिया की मलबे में दबकर मौत हो गयी। इस हादसे में एक अन्य भैंस व तीन लोग भी घायल हुए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के नूरपुर रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने लठमार मिलक रोड पर किसान तुफैल की पशुशाला है। इस पशुशाला मे आधा दर्जन से अधिक पशु है। कल बुधवार की रात से हो रही बारिश के कारण इस पशुशाला की कच्ची छत आज गुरुवार की सुबह अचानक ही गिर गयी। इस छत के मलबे मे दबकर पशुशाला मे मौजूद रही दो भैंस व एक कटिया की मौत हो गयी। इस हादसे में तुफैल के परिवार के भी तीन लोग घायल हुए है। पशुशाला की छत गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी मौके पर पहुँच गए और मलबे को हटाकर पशुओ को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार धामपुर कपिल कुमार आजाद व क्षेत्रीय लेखपाल ब्रहम सिंह रवि अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
प्रशासनिक टीम ने पशु चिकित्सक अनुराग सिंह को मौके पर बुलाकर पशुओ की जांच कराई। हादसे मे मृत पशुओ का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया गया। राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। प्रशासनिक टीम द्वारा किसान को मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया गया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

