अमरोहा/उत्तर प्रदेश - पति के दिल्ली जाते ही प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, 50 हजार की नकदी व जेवर भी ले गयी साथ, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, दिसंबर 18, 2025

अमरोहा/उत्तर प्रदेश - पति के दिल्ली जाते ही प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, 50 हजार की नकदी व जेवर भी ले गयी साथ, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड काल्पनिक इमेज 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसने रिश्तों की पवित्रता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ एक ट्रक चालक के दिल्ली जाते ही उसकी पत्नी प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला अपने साथ घर में रखे नकदी और कीमती जेवरात भी ले उड़ी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक पेशे से ट्रक चालक है। वर्तमान में वह अमरोहा नगर में अपने एक रिश्तेदार के घर परिवार के साथ रह रहा था। बीते 6 दिसंबर को वह ट्रक लेकर दिल्ली गया था। उसे क्या पता था कि उसके पीछे से उसका घर उजड़ जाएगा। युवक ने बताया कि उसके दिल्ली जाने के अगले ही दिन 7 दिसंबर को उसकी पत्नी घर से गायब हो गई। जब वह वापस लौटा पत्नी को घर में नहीं मिली। युवक ने अपनी पत्नी की तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान पता चला कि घर में रखे 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी वह अपने साथ ले गयी है।


पत्नी को तलाश करने के दौरान युवक को पता चला कि उसकी पत्नी का मेरठ जनपद के थाना किला अंतर्गत गांव मिर्जापुर निवासी आशक अली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि वह आशक अली के साथ ही फरार हुई है। इस पूरी साजिश में मंडी धनौरा के गांव शेरपुर निवासी मौसम नाम के व्यक्ति ने उनकी मदद की है।


सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया युवक की शिकायत के आधार पर आशक अली और मौसम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें फरार महिला और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं पीड़ित पति न्याय की गुहार लगा रहा है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या