मेरठ/उत्तर प्रदेश - मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग से खुला नई नवेली पत्नी के प्रेम प्रसंग का राज, होटल के कमरे मे प्रेमी के साथ मिली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 24, 2026

मेरठ/उत्तर प्रदेश - मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग से खुला नई नवेली पत्नी के प्रेम प्रसंग का राज, होटल के कमरे मे प्रेमी के साथ मिली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड इमेज 
जिला मेरठ निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अरमानो पर उस समय पानी फिर गया जब उसकी नई नवेली पत्नी एक मुस्लिम युवक के साथ होटल के कमरे मे मिली। चौंकाने वाली बात यह है कि मुस्लिम युवक ने पकड़े जाने के डर के चलते होटल के रिकॉर्ड में महिला की फर्जी आईडी 'नजमा' के नाम से दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शादी तीन माह पहले ही एक इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर से हुई थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पिछले कुछ समय से पत्नी की गतिविधियों पर संदेह हो रहा था। इसी संदेह के चलते उसने पत्नी के मोबाइल की लाइव लोकेशन ट्रैक करनी शुरू कर दी थी । कल शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पत्नी की लोकेशन उसके दफ्तर के बजाय आबूलेन स्थित 'एमडी डीलक्स' होटल में मिलने पर उसे शक हुआ और मौके पर जा पहुँचा।

होटल पहुँचे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को यहाँ के रिकॉर्ड मे अपनी पत्नी के नाम की कोई एंट्री नहीं मिली। लेकिन जब उसने पत्नी के नंबर पर कॉल किया, तो एक कमरे के भीतर से घंटी बजने की आवाज आई। दरवाजा खुलवाने पर देखा कि उसकी पत्नी वहाँ साफेज नाम के एक युवक के साथ मौजूद थी। जांच में पता चला कि साफेज ने पकड़े जाने के डर से महिला की पहचान छिपाकर उसे 'नजमा' के रूप में रजिस्टर कराया था।

पत्नी के साथ कमरे मे मिला साफेज भी कोटक महिंद्रा कम्पनी में सेल्स मैनेजर है। इसके बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मौके पर ही जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में सामने आया कि महिला और साफेज के बीच पिछले छह वर्षों से दोस्ती थी।

सीओ नवीन शुक्ला के अनुसार महिला ने बयान दिया है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से होटल गई थी। महिला के पति की तहरीर और पहचान छिपाकर फर्जी आईडी इस्तेमाल करने के मामले में आरोपी साफेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। होटल संचालक को भी कड़ी चेतावनी दी गई है। 
free counter
अभी तक पाठक संख्या