![]() |
| मृतक की फाइल फोटो |
आज शनिवार की सुबह हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र मे एक युवक का शव खेत मे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजना चाहा मगर परिजनो के इंकार करने पर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।
आज शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम रावटी के पूर्व प्रधान नरेश ने पुलिस को सूचना दी कि कशिश पुत्र सुधीर जाट के खेत मे एक युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जय भगवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त कमित आयु 41 वर्ष पुत्र राजेंद्र पप्पू, निवासी गाँव अकौंधा के रूप मे हुई।
स्थानीय निवासियो ने बताया कि कामित को कल शुक्रवार की शाम अत्यधिक नशे की हालत मे जंगल मे घूमते देखा गया था। पुलिस को प्राथमिक अनुमान है कि शराब का अधिक सेवन करने और रात मे हुई ठंड के कारण युवक की मौत हुई होगी। प्राथमिक जाँच के दौरान पुलिस को युवक के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नही मिले है।
थाना प्रभारी हीमपुर दीपा जय भगवान ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा आदि की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की व्यवस्था की थी, मगर मृतक के परिजनो के इंकार किये जाने पर शव उनको सौंप दिया गया है।
%20(1).jpg)
